pain

Upper Back Pain Relief with 4 Exercises : कमर दर्द से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा

Back Pain Relief : आपके back area में shoulder blade के बीच में आपको pain रहता है ? आपने बहुत कुछ try कर लिया है, लेकिन pain है की जाने का नाम ही नहीं लेता है ? और ये समस्या आपको बहुत लंबे समय से है ? क्या आप इस pain से छुटकारा पाना चाहते हैं ? तो आज की exercises सिर्फ आपके लिए है।

आज मै आपको चार exercises बताने वाली हूँ, जिन्हे करके आप अपना upper back area का pain खत्म कर सकते हैं। तो ये जो pain होता है ये या तो किसी injury की वजह से हो सकता है या फिर sleep disc की वजह से हो सकता है।

लेकिन सबसे बड़ा जो कारण होता है वो होता है poor posture। अक्सर हम बैठ के काम करते रहते है तो उससे ये pain होने लगता है। तो आज जो exercises मै आपको बताने वाली हूँ उनको हर रोज करना शुरू कर दीजिए और आप जैसे जैसे ये exercise हर रोज करना शुरू कर देंगे , तो आपका जो back pain है, वह धीरे धीरे गायब होता चला जाएगा।

First Exercise :

Back Pain Exercise
सबसे पहले आपको अपनी legs को bend करके बैठ जाना है। उसके बाद आपको अपनी elbow को जमीन पर रखना है। ध्यान रखें की आपकी elbow घुटनों से ज्यादा दूर नहीं होनी चाहिए। अब आपको अपनी कमर के upper area को धीरे धीरे ऊपर और नीचे करना है।

इस exercise को करके जो आपके muscles के ऊपर stress आया हुआ होता है उसको आप आराम से खत्म कर सकते है।

तो ये exercise आपको daily कम से कम 2 minutes जरूर करनी है। या 20 repetitions एक बार मे जरूर करनी है। आपको दिन मे ये exercise एक बार तो करनी ही है, अगर आपको time मिलता है या back pain ज्यादा होता है तो दिन मे दो बार भी आप ये exercise कर सकते हैं।

Second Exercise :

pain
अब आपको घुटनों के बाल बैठना है और दोनों हाथों को जमीन पर रखना है, फिर एक हाथ को दूसरे हाथ के नीचे से निकालना है ओर जमीन से थोड़ा ऊपर रखना है, मुह ऊपर की तरफ होना चाहिए। इस position को 5 seconds के लिए hold करना है और फिर वापिस।

आपको दोनों sides 3-3 repetitions एक बार मे इस exercise की करनी हैं। और 3 sets complete करने हैं।

Third Exercise :

pain
अब आपको आराम से जमीन के ऊपर उल्टा लेट जाना है। अब अपने हाथों को उठाना है और अपनी हाथों की fingers को आपस में मिला लेना है और सर के पीछे लगाना है। अब आप अपने upper area को जितना ऊपर उठा सकते है, उतना ऊपर उठाना है। और हाथों को सीधा रखना है। इस position में आपको 10 seconds के लिए hold करना है।

फिर relax करना है, फिर दोबारा repeat करना है। इस exercise के कम से कम आपको 5 repetitions जरूर करने है।

Fourth Exercise :

pain

अब आपको जरूरत पड़ेगी एक towel की या किसी soft कपड़े की। Towel को अपनी back पर रखना है और उल्टा लेट जाना है, towel के corners को अपने हाथों के नीचे रखना है। अब अपनी upper body को ऊपर की तरफ push करने की कोशिश करनी है। towel को नीचे की तरफ खींचना है। ये बहुत अच्छी exercise है, इससे आपको बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। इस exercise की कम से कम 5 repetitions आपको एक बार में करनी है।

जब आप ये exercises करेंगे तो धीरे धीरे करके आपके जो shoulder में pain है shoulder blade के बीच में pain रहता था वो धीरे धीरे करके गायब हो जाएगा.

तो कैसा लगा आपको ये blog ? आशा करती हूँ की ये blog आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हुआ होगा। अगर आपको ये blog पसंद आया है तो इसे Like & share करना न भूलें।

for more health topics, check our other blogs.

Feel free to Whatsapp

====My Social Media Links====

👉 Instagram    👉 Facebook   👉 Suman healthcity youtube

Write a comment